फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिल्ली खनन क्षेत्र की बंद खदान में गिरने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली खनन क्षेत्र की एक बंद खदानों में गिरने मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को दोपहर के बाद बंद पड़ी एक खदान में गिरने से चोट लगने के कारण एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

ओबरा थाने में मृतका पूनम (18) निवासी फफराकुण्ड के पिता लालमनि गोंड ने ओबरा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह बिल्ली खनन क्षेत्र में मजदूरी का काम करता है। उसकी पुत्री सोमवार को अपनी बहन की लड़की के साथ बिल्ली चढ़ाई स्थित बंद पड़ी एक खदान के पास बकरी चराने गई थी।
इसी दौरान उसका पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर वह खदान में गिर गई, जहां चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने घटना की सूचना थाने में दी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें