अनपरा थाने में पिछले वर्ष जून में बिहार निवासी एक व्यक्ति ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में इंश्योरेंस के नाम पर पैैसा लेने के लिए झूठा मुकदमा लिखाने का मामला सामने आया।
भभुआ बिहार निवासी विक्की कुमार गुप्ता ने रेणुसागर मोड़ से बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो जानकारी हुई कि विक्की ने अपने ही मित्र संतोष जायसवाल की मदद से उसके चाचा सुरेश कुमार जायसवाल को बाइक 30 हजार रुपये में बेची थी। उसने इंश्योरेंस कंपनी से दोबारा पैसा लेने के नाम पर अनपरा थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को स्थानीय पुलिस ने बाइक बरामद करते हुए फर्जी मुकदमा लिखवाने के आरोप में विक्की को धोखाधड़ी की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।