दुलहीपुर गांव में सस्ते गल्ले की दूकान के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण।
दुद्धी ब्लॉक के धरतीडोलवा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और सस्ते गल्ले की दूकान गांव में ही स्थापित कराने की मांग उठाई। मांगों से संबंधित पत्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के जरिए एसडीएम दुद्धी को भेजा गया।गांव में हुए प्रदर्शन के बाद प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान ने कहा कि गांव मेें ही सस्ते गल्ले की दुुकान होनी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं है।
यहां के ग्रामीणों को रेलवे लाइन पार कर दूसरे गांव बुटबेढ़वा में गल्ला आदि लेने जाना पड़ता है। जितनी भी नई ग्राम पंचायतें गठित हुई हैं, वहां सस्ते गल्ले की दूूकान के लिए बकायदे चुनाव कराया जाता है और फिर दूूकान आवंटित की जाती है लेकिन धरतीडोलवा गांव में अब तक दूकान का चयन नहीं किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब वे गल्ला लेने दूसरे गांव में नहीं जाएंगे। गांव में सस्ते गल्ले की दूकान होने पर ही गल्ला लेने जाएंगे।
इस मौके पर जवाहिर पासवान, गोपीचंद, रामजी धांगर, बिगु पासवान, सुरेश धांगर, महेश्वरी, रूदवा देवी, कलावती, सिलवंती, मुगामोती, मनोज, सिमीत्री, रमेश आदि रहे।