दुद्धी। जिले में नियमित राशन वितरण के लिए दो दिन का समय शासन से बढ़ा दिया गया है। अब जून माह के नियमित राशन बांटे जाने की तिथि 14 जून तक कर दिया गया है। वहीं पीएम योजना के तहत अतिरिक्त राशन को 20 जून से 30 जून तक कोटेदार बाटेंगे। अब तक नियमित राशन माह के एक तारीख से 12 तारीख तक बांटा जाता था। वहीं पीएम योजना का अतिरिक्त राशन माह के 15 से 25 तारीख तक बांटा जाता था। बता दें कि इस वक्त खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित कोटे की दुकान के माध्यम से नियमित राशन वितरण का चक्र चल रहा है। नियमित राशन वितरण के बाद प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत नि:शुल्क राशन का वितरण होता है।
माह जून में नियमित राशन वितरण के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों के लिए राशन कार्ड बनाया गया और उनको भी राशन का वितरण खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कोटेदारों के माध्यम से विभाग करा रहा है। माह जून में राशन वितरण का अंतिम तिथि 12 जून था। लेकिन शासन ने राशन वितरण का तिथि बढ़ा करके 14 जून कर दिया है। साथ ही जिस गांव में नए राशन कार्ड बने उनको भी मध्यवर्ती चालान के माध्यम से राशन का उठान करके राशन का वितरण करना है।