फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

209 की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव, 161 के सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आए लोगों के सैंपल लेने का सिलसिला तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न जगहों पर पहुंच कर161 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया । इस बीच 209 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव मिले हैं। अब तक 2543 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1932 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 24 पाजिटिव और 1908 निगेटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 6 इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। अन्य 18 लोगों में से 8 का मिर्जापुर और 10 मरीजों का इलाज मधुपुर स्थित 30 बेड के कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। अन्य 611 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, संक्रमित मिले लोगों से संबंधित बस्तियों लोहरा, खेमपुर के लौंगा, तियरा शिवदत्त, पुरना कला, नेवारी, बैकेट मोड़, मारकुंडी, जुगैल के सिधवाधर टोला और बीजपुर के एनटीपीसी रिहंद के आवासीय परिसर को सील किए जाने के बाद आवाजाही पर प्रतिबंध अब भी जारी है। अधिकारी सील की गई बस्तियों में पहुंचकर लोगों से घरों से न निकलने की अपील करते दिखे। लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उनके घरों में की जा रही है। पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है ताकि आवाजाही पर रोक लगे सके। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम चौबीस घंटे काम कर रही है। बृहस्पतिवार को 209 लोगों की रिपोर्ट आई। सभी पाजिटिव मिले हैं। इस बीच 161 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। कोशिश यह की जा रही है कि गैर प्रांतों व जनपदों से अपने घरों को जो भी लोग लौटे हैं, सबके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा सकें। ताकि संक्रमण की गुंजाइश कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें