फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मानदेय वृद्धि और कैशलेस उपचार के लिए जताया सीएम का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मानदेय वृद्धि व कैशलेस उपचार की घोषणा पर शिक्षा मित्रों में खुशी है। रविवार को शिक्षामित्र समिति ने अध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्र के नेतृत्व में सदर विधायक भूपेश चौबे को आभार पत्र सौंपा। अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न भेंटकर मिठाई खिलाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद जताया।
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों का कहना था कि शिक्षा मित्र नाममात्र के मानदेय पर लंबे समय से स्कूलों में सेवा करते आ रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ होने के बाद भी किसी सरकार ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का न सिर्फ मानदेय बढ़ाया है, बल्कि उन्हें कैशलेस उपचार की सुविधा से भी लाभान्वित किया है। इससे सभी शिक्षा मित्र और उनका परिवार आह्लादित है। शिक्षा मित्रों के लिए यह होली का बड़ा तोहफा है। विधायक को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दी। इस मौके पर अशोक कुमार, उदय शंकर, राकेश, नागेंद्र पाठक, अभिषेक, श्रीकांत, मंजू देवी, राधा, सूर्यप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें