फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 18 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के कमोजी के ग्रामीणों ने सोमवार को पानी की समस्या को लेकर गांव में प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से टैंकर से पानी आपूर्ति की मांग की। चेताया कि यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं की गई तो वे कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कहा कि प्रशासन उनकी दिक्कतों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन



प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए अमरजीत दूबे ने कहा कि गांव में 14 हैंडपंप हैं, जिसमें से सिर्फ एक हैंडपंप पानी दे रहा है। उक्त हैंडपंप से पहले पानी लेने को लेकर ग्रामीणों में विवाद की नौबत उत्पन्न हो जा रही है। कहा कि एक सप्ताह पूर्व सदर तहसील में एसडीएम के नाम ग्रामीणों ने पत्रक देकर टैंकरों से पेयजलापूर्ति करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक टैंकरों से आपूर्ति शुरू नहीं की गई।


मनोज सिंह और हिरामणी दूबे ने कहा कि जनवरी माह में पानी की किल्लत विकराल रूप धारण कर लिया है तो आने वाले दिनों में भयंकर समस्या उत्पन्न होगी। कहा कि जिला मुख्यालय से महज चार किमी की दूरी पर अगर टैंकरों से पेयजलापूर्ति अभी शुरू नहीं की गई तो दूर-दराज के गांवों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन



चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल निगम के अधिकारियों की होगी। प्रदर्शन में अनिल, प्रकाश, छोटेलाल, अजय, धीरज, विफन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें