फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दवाएं मिली एक्सपायारी, नहीं मिला हारा चारा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण जीव जंतु कल्याण बोर्ड के हिमांशु राज पांडेय। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में स्थित गौवंश आश्रयस्थल पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के यूूपी के प्रभारी हिमांशु राज पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंश को चारे के रूप में केवल सूखा चारा दिए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

हरे चारे की किसी भी रूप में व्यवस्था नहीं पाई गई ।
हिमांशु राज पांडेय ने पाया कि गोवंश संरक्षण केंद्र पर रखी गई दवाओं में से काफी दवाओं की खाली शीशी रखी गई है। कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की भी पाई गई। गायों को घाव में लगाने वाले मरहम के खाली डिब्बे पाए गए, साथ ही गौवंशों को ड्रिप चढ़ाने में प्रयोग किए जाने वाले पाइप पुराने प्रयुक्त एवं खून लगे हुए पाए गए। चिकित्सा की दयनीय व्यवस्था पर प्रभारी हिमांशु राज ने अत्यंत रोष व्यक्त किया। डॉ. आकाश जायसवाल, डॉ. संजीव मिश्रा डा. वाचस्पति दुबे, डॉ. उपेन्द्र देव पाण्डेय, राजेश कुमार, विवेकानंद पाण्डेय, संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें