फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 20, 24 और 29 मई को होगी व्यय रजिस्टर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया है कि नाम निर्देशन की तारीख से परिणाम घोषित होने तक हर उम्मीदवार को चुनाव के सभी खर्च का ब्योरा रखना हाेगा। निर्वाचन अवधि के दौरान तीन बार अभ्यर्थियों के लेखे का निरीक्षण एवं अभ्यर्थियों के दैनिक लेखा रजिस्टर को डीईओ पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग अधिकारी व्यय प्रेक्षक के विमर्श से प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यय रजिस्टर के निरीक्षण के लिए एक अनुसूची तैयार करेंगे। अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर की जांच के लिए तीन तारीखें नियत की जाएंगी।
जिले में रॉबर्ट्सगंज लोकसभा व दुद्धी विधानसभा सीट के उम्मीदवारों के व्यय खर्चे का प्रथम निरीक्षण 20 मई, द्वितीय निरीक्षण 24 मई और तृतीय निरीक्षण 29 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है। तभी प्रत्याशी या उनके एजेंट तय समय पर व्यय रजिस्टर लेकर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें