बभनी। कार्यकारी निदेशक सुरक्षा, ई एमजी, ऐश मैनेजमेंट, एसडी सुबोजीत मलिक चौधरी ने शुक्रवार को एनटीपीसी रिहंद स्टेशन का निरीक्षम कर मातहतों को सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिया।
कार्यकारी निदेशक शिवालिक अतिथि गृह पहुंचे, जहां स्टेशन के उच्चाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने स्टेशन के आवासीय परिसर स्थित लेक पार्क (नंदन कानन पार्क) एवं कौशल विकाश केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौधरी ने दो के क्लोरीनेशन प्लांट व सीलो क्षेत्र का भ्रमण करके वहां के विभागाध्यक्षों को सुरक्षा के संदर्भ में विशेष सावधानियां बरतने को कहा। इसके बाद कार्यकारी निदेशक ने इकाई एक के पीए पीएच, टर्बाइन फ्लोर तथा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वृक्षारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्यरूप से कार्यकारी निर्देशक (रिहंद) बालाजी आयंगर, मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम), महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एस श्री कृष्णा, महाप्रबंधक ( ए डी एम) के एन रेड्डी आदि मौजूद रहे।