मप्र के खनहना बार्डर पर वाहनों की जांच करती आबकारी टीम।
- फोटो : SONBHADRA
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब की तस्करी रोकने के लिए आबकारी विभाग ने एमपी बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। खनहना बार्डर पर पुलिस-आबकारी संयुक्त चौकी स्थापित कर सीमा पार आने-जाने वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते सीमावर्ती क्षेत्रों में आबकारी विभाग की गतिविधि तेज हो गई है। आबकारी निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनहना से लगती एमपी सीमा पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त चौकी स्थापित की गई है। सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में संयुक्त टीम 24 घंटे सीमा पर तैनात है। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वाले दो व चार पहिया सहित सभी भारी वाहनों की भी गहन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही टीम सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों पर भी निरंतर नजर बनाये हुए है।