राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित पालीटेक्निक कालेज में बने स्ट्रांग रूम को सीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर ईवीएम की निगरानी के लिए स्तरीय सुरक्षा घ्ाेरा तैयार किया गया है। इनर आईसोलेशन कार्डन, मीडिल कार्डन और आउटर कार्डन बनाए गए है।
स्ट्रांग रूम में ईवीएम के सुरक्षा के लिए तीन कार्डन बनाए गए है। तीनों जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षा में पुलिस बल तैनात किए गए है। इनर आईसोलेशन कार्डन पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु एक कंपनी सीआईएसएफ लगाई गई है। मीडिल कार्डन स्ट्रांग पर रूम से पालीटेक्निक बाउंड्री तक चुर्क में स्थापित एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। आठ-आठ घंटे एक-एक सेक्शन पीएसी ड्यूटी देगी। इनका कार्य कॉलेज परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराना होगा। आउटर कार्डन मेें सुरक्षा व्यवस्था के शांति हेतु नागरिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई हैै। प्रथम शिफ्ट सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और दूसरा शिफ्ट रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक होगा।
पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि ड्यूटी में लगे पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि कालेज के 500 मीटर की परिधि में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करें। कहा कि स्ट्रांग रूम में तैनात सीआरपीएफ को ईवीएम की सुरक्षा करने के लिए पूरी छूट दी गई है।