फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीमा विस्तार के तीन साल बाद भी नहीं बना स्थायी स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सोनभद्र (राॅबर्ट्सगंज) में प्राइवेट वाहनों के लिए स्थायी स्टैंड नहीं है। इससे चालक-परिचालक बीच सड़क पर प्राइवेट वाहनों को खड़ा कर सवारी बैठाते हैं।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख चौराहों पर बीच सड़क बस रोकर सवारी बैठाने से जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को धर्मशाला चौक के पास प्राइवेट बसें सड़क पर खड़ीं रहीं।
इससे चौक पर जाम की स्थिति रही। क्षेत्र के मनोहर, मुन्नू, पंचम और गुड्डू ने बताया कि नगर पालिका परिषद सोनभद्र का सीमा विस्तार नहीं होने से प्राइवेट बस समेत अन्य वाहन चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते थे।
विज्ञापन

तब नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि सीमा विस्तार होने पर बस स्टैंड की समस्या दूर की जाएगी।
सीमा विस्तार के तीन साल बाद भी सवारी वाहनों के लिए स्टैंड नहीं बना। इस वजह से धर्मशाल चौक के साथ ही बढ़ौली चौक, नवीन मंडी समिति, चंडी होटल के समीप समेत अन्य स्थानों पर चालक सड़क पर ही अस्थायी स्टैंड बना लिए हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें