फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक सप्ताह बाद भी हाईवे से नहीं हटाई शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीना चौकी क्षेत्र के धरसड़ी में हाईवे पर संचालित दुकान को आबकारी अधिकारी ने हटाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

हालांकि करीब एक सप्ताह बाद भी शराब की दुकान को स्थानांतरित नहीं किया गया है। इस बीच शिकायतकर्ता को धमकी देने का मामला सामने आया है। इसका ऑडियो वायरल हो रहा है।
मालूम हो कि दुद्धी तहसील के धरसड़ी निवासी रोहित कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी।
इसमें आरोप था कि कोहरौल के नाम से आवंटित दुकान का संचालन धरसड़ी में हाईवे के निकट चल रहा है। जहां आए दिन शराबी उत्पात मचाते हैं।
शिकायत के बाद क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने मामले की जांच की थी।
जांच में शिकायत सही पाई गई थी। जिसके आधार पर 27 मई को जिला आबकारी अधिकारी ने उक्त देशी शराब की दुकान को तीन दिन के भीतर हाईवे से 220 मीटर भीतर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

हालांकि समय गुजरने और आबकारी अधिकारी के निर्देश के बावजूद उक्त दुकान अभी भी उसी स्थान पर संचालित हो रही है। जिसको शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर आदेश के पालन न होने को लेकर पोस्ट किया था।
विज्ञापन

जिसके बाद संचालकों की ओर से शिकायतकर्ता को धमकी देने की बात सामने आई है। जिसमें पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है।
इस बीच सोशल मीडिया पर धमकी से जुड़ा ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसके शिकायकर्ता को धमकी दी जा रही है।
वहीं पोस्ट को तत्काल हटाने के लिए कहा जा रहा है। धमकी देने वाला व्यक्ति यह भी कहते हुआ सुना जा रहा है कि वह उक्त दुकान का संचालन उसी स्थान पर आगे भी करेगा।
जबकि आबकारी अधिकारी ने उसे हटाने के निर्देश दिए हैं। एसपी कार्यालय के निर्देश पर शक्तिनगर पुलिस को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें