उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुपालन में शनिवार को शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार का ऐलान किया। राबर्ट्सगंज स्थित आदर्श इंटर कालेज पर बैठक कर मूल्यांकन कार्य पर विरोध जताया।
माध्यमिक शिक्षकों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय और अन्य अवसरों पर किए गए वादों को पूरा नहीं किया। इसी वजह से केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मिले निर्देश पर मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है।
शिक्षकों ने प्रधानाचार्य परिषद की ओर से भी मूल्यांकन कार्य बहिष्कार का समर्थन किए जाने पर हर्ष जताया है। शिक्षकों ने शिक्षा का राष्ट्रीयकरण, पड़ोसी विद्यालय प्रणाली एवं समान शिक्षा, अद्यतन
कार्यरत तदर्थ शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का विनीयमितीकरण, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को बैंक के माध्यम से मानदेय और पिछले वर्षों के मूल्यांकन एवं कक्ष निरीक्षण कार्य का पारिश्रमिक भुगतान की मांग की।
बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण) के अध्यक्ष नंदलाल शुक्ल, मंत्री गुलाब राय एवं प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्य डा. सुरेश प्रसाद यादव,
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन के अध्यक्ष डा. बृजेंद्र स्हि, मंत्री संतोष कुमार तिवारी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासभा के अध्यक्ष उमाकांत मिश्र, मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया।
बैठक में दयाशंकर विश्वकर्मा, सुशील मिश्रा, बिजेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र वर्मा, विनोद शुक्ला, रामअवध कुशवाहा, राजेंद्र पांडेय, गोविंद धर दूबे, शिवनाथ सिंह, मुस्तकीन अहमद, जियाउद्दीन, डा. मंजू सिंह, नीलम राय मौजूद रहीं।