जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है। प्रदेश सचिव और जनपद प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। किसानों के भारत बंद के समर्थन में धरना दे रहे कांग्रेसियों को गलत तरीके से जेल में डाल दिया गया। इस मौके पर निगम मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, नागेंद्र पाठक, प्रदीप चौबे, सैनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इन पर दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक महामारी एक्ट के तहत कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अरविंद सिंह, फरीद आलम, वंशीधर देव, नौशाद, शंकर, शत्रुंजय मिश्र, शिवप्रकाश यादव, नामवर कुशवाहा, कौशलेश पाठक, अमित चतुर्वेदी, सेतराम, धीरज पांडेय, अमरेश देव पांडेय, विवेक सिंह, राधेश्याम, बुल्लू, राजेंद्र भारती, अवनीश राजपूत, संतोष सिंह, राजू त्रिपाठी, कमलेश ओझा, सोनू कुमार, सत्यम देव पांडेय, गणेश विश्वकर्मा, आकाश वर्मा और मृदुल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।