दुद्धी। बहुउद्देशीय कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध का स्पिलवे निर्माण धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर हो रहा है। 39.9 मीटर ऊंचा बनने वाले इस बांध का निर्माण करीब गेट लेवल तक पूर्ण हो चुका है। गेट के ऊपर आवागमन के लिए बनने वाली डेक ब्रिज के निर्माण को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं पर मुख्य अभियंता सहित अन्य अभियंताओं ने मंगलवार को विमर्श किया।
निरीक्षण के दौरान मैप और अन्य बांधों की स्थिति का भी अध्ययन किया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की गठित टीम में आलोक कुमार झा, राकेश कुमार गुप्ता, विजेंद्र नाथ के साथ कनहर परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने मुख्य रूप से डेक ब्रिज के तकनीकी समस्याओ पर बारीकी से अध्ययन कर निदान पर चर्चा की। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, सीमांत अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विनय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सत्यप्रकाश चौधरी, सैयद मोइनुद्दीन, अधिशासी अभियंता रामगोपाल, सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, सियाराम, नरसिम्हा, अवर अभियंता राजेश कुमार, डीके कौशिक, श्रवण कुमार, कार्यदायी संस्था के संजीव कुमार, सत्यनारायन आदि रहे।