फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन दल ने 40 लोगों पर की कार्रवाई, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। विद्युत चोरी रोकने के लिए प्रवर्तन दल ने औड़ी, अनपरा, बैरपान, सिधहवा, डीबुलगंज में छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान 60 लोगों के कनेक्शन की जांच की गई। इसके बाद प्रवर्तन दल के अधिकारियों की तरफ से 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अनपरा थाने में तहरीर दी गई। प्रवर्तन दल की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व अवर अभियंता अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में अनपरा, औड़ी, बैरपान, सिधहवा, डीबुलगंज क्षेत्र में 60 लोगों के कनेक्शन की जांच की गई। इसमें 16 लोगों पर चोरी से बिजली जलाने तथा बकाया बिल जमा न कर बिजली का उपभोग करने पर 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। इनके अलावा नौ अन्य लोगों के खिलाफ भी बिजली के उपभोग में गड़बड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। प्रवर्तन दल के प्रभारी ने बताया कि जांच में 20 लोगों के कनेक्शन सही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें