सोनभद्र। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद औषधि निरीक्षक ने बुधवार को मीतापुर, करगरा मोड़ पर संचालित एक मेडिकल स्टोर पर छापे की कार्रवाई की। उन्होंने मेसर्स मनीष मेडिकल स्टोर प्रोपराइटर रनजीत सिंह उर्फ अभय स्थान मीतापुर, करगरा मोड़ में जांच की। औषधि निरीक्षक ने बताया कि अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई के दौरान बरामद औषधियों को ड्रग एक्ट के अनुसार सीज किया गया। औषधि की अनुमानित मूल्य करीब डेढ़ लाख रुपये है। मौके से दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लेकर राजकीय जन विश्लेषक, लखनऊ को परीक्षण के लिए भेजा गया। विवेचना के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रतिष्ठान से भारी मात्रा में नशीली दवाएं प्राप्त हुईं जिसको जब्त कर लिया गया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि आगे भी अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।