फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का डंडा

Tue, 23 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में जाम के झाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए मंगलवार को पुलिस का अतिक्रमणकारियों पर डंडा चला। एसडीएम राजेंद्र तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों की हवा निकाल दी।
विज्ञापन


दुकानदारों को दुकानों के सामने सामान न रखने की हिदायत दी गई। सांय करीब चार बजे बढ़ौली चौक पर पीएसी के साथ उपजिलाधिकारी राजेंद्र तिवारी, कोतवाल रमाकांत पांडेय की अगुवाई मेें नगर पालिका के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बेतरतीब खड़े कई दो और चार पहिया वाहनों की हवा निकाल दी। पुलिस का कड़ा रुख देख लोगों ने स्वयं वाहनों को हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बढ़ौली चौक से न्यू मार्केट होते हुए मेन चौक तक पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों और दुकानों के सामने पड़े सामानों को हटवाया।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ी कर और दुकानों के सामने सामान रख कर जाम उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर चौकी इंचार्ज यूपी यादव, एसआई हर्षनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें