एनटीपीसी रिहंद के आवासीय परिसर स्थित बाल भवन के बच्चों ने शुक्रवार को परियोजना के नंदन कानन पार्क में हुए खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि वर्तिका महिला मंडल की प्रभारी अंशु सक्सेना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में (यूकेजी से कक्षा दो, कक्षा तीन से कक्षा पांच तथा कक्षा छह से कक्षा दस तक) में की गई । कक्षा छह से दस तक में बोतल पर रिंग डालने की प्रतियोगिता में अभिषेक पाठक को प्रथम, गगन को द्वितीय और अनुष्का टंडन को तृतीय स्थान मिला। आयुष दूबे, धमेंद्र को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कक्षा तीन से कक्षा पांच के बच्चों के लिए पानी में सिक्का डालने की प्रतियोगिता हुई। इसमें कुसुमांजलि पहले, राघवेंद्र यादव दूसरे, ईशान तीसरे स्थान पर आए। अनुष्का और सिद्धार्थ को सांत्वना पुरस्कार मिला।
यूकेजी से कक्षा दो तक के बच्चों के लिए बास्केट में बॉल डालने की प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रियम मित्तल, मानसी और अभिनव सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। आदित्य और आमोघ सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए। कार्यक्रम संयोजन बालभवन की पुष्पा त्रिपाठी, विभा शुक्ला चंचला दीघे और मुन्नी देवी ने की। इस मौके पर नूपुर अग्रवाल, बेला गुप्ता, अंजू सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।