फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों को दिलाया जाएगा रोजगार

Tue, 29 Dec 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा डी को पूरी तरह से भेल से हैंडओवर होकर राज्य उत्पादन निगम के हाथ में आने के बाद संविदा पर जो भी रोजगार सृजित होंगे, उसमें से पचास फीसद सेवायोजन विस्थापितों को दिया जाएगा। एमडी इं. एपी मिश्र ने यह भरोसा सोमवार को विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता में दिया।
विज्ञापन



 कहा कि विस्थापितों के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।देशी अतिथि गृह में बैठक के बाद एमडी से मुलाकात कर विस्थापित नेता पंकज मिश्रा और बेलवादह प्रधान हरदेव सिंह ने उनके समक्ष विस्थापितों के सेवायोजन की मांग रखी।


कहा कि अनपरा डी से जुड़ी संविदा कंपनियों मनमाने तरीके से मजदूरों की छंटनी कर रही है। पूर्व में राज्य उत्पादन निगम और विस्थापितों के बीच हुए समझौते की भी अनदेखी की जा रही है। भेल प्रबंधन भी इस पर समुचित पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन



 एमडी ने कहा कि अभी परियोजना निर्माणाधीन है, जिस दिन परियोजना पूरी तरह से राज्य उत्पादन निगम को हैंडओवर हो जाएगी। उस दिन के बाद से परियोजना में जो भी संविदा आधारित काम होंगे। उसमें पचास फीसद विस्थापित रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें