फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खड़िया में रोजगार, कृष्णशिला में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र में आउटसोर्सिंग के जरिए अधिभार (ओबी) हटाने वाली कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर कृष्णशिला में धरना पर बैठे युवाओं को समाधान का भरोसा दिलाकर शनिवार को पुलिस थाने ले आई। बातचीत से समस्या का समाधान तलाशने की कोशिश देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

कृष्णशिला कोयला परियोजना ओबी हटाने के कार्य में लगी निजी एसए यादव कंपनी के मुख्य गेट पर पहुंचे क्षेत्र के बेरोजगार खड़िया कोयला परियोजना में रोजगार दिलाने की मांग के साथ धरना पर बैठ गए। कंपनी को कृष्णशिला के बाद खड़िया में भी कार्य मिला है। विस्थापित युवा कल्याण समिति के बैनर तले धरने में विस्थापित, परियोजना प्रभावित बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। समिति के महाप्रबंधक राजन कुमार ने कहा कि बीते दिनों कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि दस दिन के भीतर रोजगार मिल जाएगा लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ। इससे ग्रामीण युवाओं के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
आक्रोशित बेरोजगार युवाओं ने कहा जब तक रोजगार नहीं मिल जाता धरना स्थल से नहीं हटेंगे। कंपनी प्रबंधन की ओर से सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने धरने पर बैठे आक्रोशित युवाओं को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन विस्थापित युवा कुछ मानने को तैयार नहीं हुए। देर शाम शक्तिनगर व बीना चौकी पुलिस धरनास्थल पर पंहुच गई। इसके बाद धरने पर बैठे युवाओं को शक्तिनगर थाने ले आई। बताया जा रहा है किमुख्य रूप से विस्थापित युवा कल्याण समिति महाप्रबंधक राजन कुमार, राजू कुमार, सुजीत कुमार, आकाश, अनिल राज, साजन, जितेंद्र, हरेंद्र, सहित कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें