सोनभद्र। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 22 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह आयोजन सुबह 10 बजे से पुसौली स्थित भाजपा कार्यालय के पास नेशनल निजी आईटीआई में होगा।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 17 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से विजन इंडिया सर्विसेज प्रालि. (हिंडाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट), यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक भर्ती, प्लेटिनम एचआर सोल्यूशन (सूरत) शामिल हैं। इसके अलावा क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि. (सोनभद्र), जीएमआर स्मार्ट इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन प्रालि. (नोएडा), डीसेट्स (फरीदाबाद) शामिल हैं। ग्रीनटास इंडस्ट्रीज प्रालि. (वाराणसी), एसबीआई कार्ड (वाराणसी), मीडलैंड माइक्रोफीन (सोनभद्र), एनएसडीसी (वाराणसी) भी शामिल हैं। कामाख्या टीवीएस (राबर्ट्सगंज), एलआईसी (राबर्ट्सगंज), नुमैक्स स्किल एंड मैनेजमेंट प्रा. लि. (बद्दी, हिमाचल प्रदेश), वॉकरू इंटरनेशनल प्रा. लि. (तमिलनाडु), वज इंडस्ट्रीज (राबर्ट्सगंज) भी शामिल हैं। सोलेरा इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (मधुपुर, सोनभद्र) एवं जोमैटो (वाराणसी) जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोजगार मेला निशुल्क होगा। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।