फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला का आयोजन 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अगर आप बेरोजगार हैं, नौकरी की तलाश है तो इस महीने की 24 तारीख आपके लिए काफी अहम हो सकती है। इस तिथि को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में रोजगार मेला लगाया जाएगा। तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र में करीब तीन हजार पदों पर भर्ती के लिए कई कंपनियां साक्षात्कार लेंगी। इसकी तैयारी भी सेवा योजन विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 24 फरवरी को सुबह नौ बजे से मिशन रोजगार अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में साक्षात्कार से लेकर अन्य कार्यवाही होगी। बताया कि निजी क्षेत्र की 35 से 40 कंपनियां विभिन्न तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर लगभग 3000 रिक्तियों के सापेक्ष भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई और डिप्लोमा प्राप्त बेरोजगार शामिल हो सकते हैं। जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष तक है और इच्छुक हैं तो शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं बायोडाटा एवं फोटो सहित राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज लोढ़ी में उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। बताया कि पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें