फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी विंध्याचल में कर्मचारियों ने ली सतर्कता की शपथ

विज्ञापन
एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता की शपथ दिलाते ईडी मुनीश जौहरी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ मौके पर पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सतर्कता की शपथ ली। शपथ प्रोजेक्ट के मुखिया मुनीश जौहरी ने दिलाई।
विज्ञापन

केंद्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार एवं केंद्रीय सतर्कता कार्यालय एनटीपीसी लिमिटेड के निर्देशानुसार विंध्याचल परियोजना में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार सुबह 11 बजे कार्यकारी निदेशक विंध्याचल द्वारा ऑनलाइन समस्त विभागों के कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। सतर्कता सप्ताह के तहत विंध्याचल परियोजना के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए सुझाव प्रतियोगिता, नारा प्रतियोगिता, वर्ग पहेली, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। वेंडर एवं सप्लायरों के लिए 30 अक्तूबर को ऑनलाइन वेंडर मिलन का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें