फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात कमाने गए युवक का शव घर पहुंचा, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गए कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी भगवान दास (38) का शव सोमवार को गांव पहुंचने पर परिजन बदहवास हो गए। परिजनों को रोते-बिलखते देख सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

कुड़वा गांव निवासी लक्ष्मण का 38 वर्षीय लड़का भगवान दास घसिया लगभग छह माह पहले गुजरात के भावनगर में किसी ठेकेदार के माध्यम से काम करने गया था। वहां वह निरमा वाशिंग पाउडर की फैक्ट्री में काम कर रहा था। रविवार को करीब तीन बजे उसका शव लेकर एंबुलेंस कुड़वा पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए। उसकी मौत की सूचना परिजनों को नहीं दी गयी थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुजीत यादव उर्फ बुल्लू यादव ने बताया कि ठेकेदार के अनुसार युवक की मौत शनिवार को ही पेटदर्द के कारण हुई है। लेकिन मौत की सूचना घरवालों को नहीं दी गई। मामला संदिग्ध होने तथा परिजनों के आपत्ति पर ठेकेदार ने अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रुपये बैंक खाते में भेजा। आश्वासन दिया कि श्रमिक को श्रमिक बीमा समेत सरकारी लाभ दिलवाया जाएगा। तब जाकर परिजन शव को रिसीव किए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजनारायण उर्फ राजू भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें