फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की चंगुल से जान बचाकर भागे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे अहरौरा जंगल में स्कार्पियों और बाइक सवार बदमाशों ने भारतीय खाद्य निगम में तैनात तीन कर्मचारियों का चार पहिया वाहन रोक कर हमला कर दिया। लेकिन कर्मचारी बदमाशों की चंगुल से मयवाहन भाग कर अहरौरा थाने पहुंच गए। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर देने के साथ ही अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उधर घटना की सूचना मिलते ही देर रात तक अहरौरा थाने की फोर्स कर्मियों के वाहन पर हमला करने वालों की तलाश में जंगल में भटकती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम के सहायक श्रेणी प्रथम डिपो अरूण कुमार सिंह, तकनीकी सहायक अमित कुमार सिंह और बृजेश कुमार सिंह ने मंडल प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय वाराणसी को पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया है। पत्र में लिखा है कि तीनों कर्मचारी 28 जुलाई की शाम कार से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। अहरौरा में हनुमान मंदिर के समीप राजमार्ग पर बिना नंबर के दो स्कार्पियों और तीन बाइक सवार लोगों ने उनके कार को रोक कर पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। किसी तरह से वे लोग मय वाहन भाग कर अपनी जान बचाया। कहा कि घटना सुनियोजित तरीके से किया गया। उन लोगों का कहना है कि चावल क्वालिटी को लेकर पूर्व में कुछ विशेष राईस मिलर्स से पूर्व में घटनाएं हो चुकी है, जिससे कर्मचारियों के मान-सम्मान में ठेस लगी है। जिसकी सूचना समय-समय आपको दी जा चुकी है। उधर घटना के संबंध में अहरौरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे का कहना है कि अरूण कुमार सिंह द्वारा वाहन पर पत्थर मारने की सूचना दी गई है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें