विकास भवन के सामने प्रदर्शन करते आउट सोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
सदर विकास खंड के लोढ़ी स्थित विकास भवन परिसर में दूसरे दिन शनिवार को भी मानव संसाधन पॉलिसी लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एमजी रवि ने बताया कि विकास भवन परिसर में एनआरएलएम के जिला, ब्लाक मिशन प्रबंधक के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। कहा कि फरवरी 2022 में समर के आधार पर अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास विभाग ने आश्वासन दिया था लेकिन दो माह व्यतीत हो जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मांगों न माने जाने तक समस्त मिशन कार्मिक आज से अनिश्चितकालीन समय तक कार्य से विरत रहेगें। इस दौरान कोषाध्यक्ष सत्येंद्र गौतम, मिथिलेश पांडेय, नागेंद्र, प्रदीप, रमेश, अर्चना, ममता, रेखा, रंजना, पुनीत कुमार आदि रहे।