फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने मांगें रुपये, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अधिकारियों के नाम पर एक व्यक्ति से रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने एस. राज लिंगम ने सदर एसडीएम केएस पांडेय को जांच सौंपी है। साथ ही जांच रिपोर्ट समय से देने का निर्देश दिया है। आरोप सही मिलने पर कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में स्थित सहायक अभिलेख अधिकारी ओबरा के कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी पर आरोप है कि उसने मोबाइल से सदर तहसील क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से जमीन से जुड़े मामले में स्थगन आदेश के लिए एक लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने बात रिकार्डिंग कर ली और डीएम से शिकायत की। इसी माह कर्मी द्वारा रुपये मांगने की बात कही जा रही है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि एक कर्मचारी के रुपये की मांगने की शिकायत मिली है। सदर एसडीएम को मामले की जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराने का आदेश दिया गया है। आरोप सही मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि इससे पहले कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी के खिलाफ जमीन संबंधित मामलों की जांच पक्ष कराने के लिए रुपये मांगने की शिकायत सामने आई थी जिसकी जांच जारी है। अभी वह जांच पूरी नहीं हुई, इससे पहले इसी तरह रुपये मांगने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इससे पूर्व में कलेक्ट्रेट के ही कई कर्मचारियों को रिकार्ड के रखरखाव के मामले को लेकर बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें