फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में वैक्सीनेशन बढ़ाने पर जोर दें प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधानों, सचिवों की बैठक मंगलवार को विकास भवन में स्थित रिसोर्स सेंटर में हुई। इसमें ग्राम प्रधानों और सचिवों के बीच बेहतर तालमेल कर विकास कार्य कराने पर चर्चा हुई। साथ ही वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों की कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने प्रधानों और सचिवों से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने की अपील की। कहा कि गांवों में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करें। ग्रामीणों में वैक्सीन लगवाने को लेकर जो भी भ्रांतियां हैं, उन्हें दूर करें और लोगों को जागरूक करें। लक्ष्य निर्धारित करें कि उनका गांव पूर्ण रूप से कोरोना वैक्सीन लगवाने वाला गांव बन जाए। डीपीआरओ ने सचिवों को निर्देश दिया कि वे ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, सोक पिट कंपोस्ट पिट का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। बैठक में ग्राम प्रधानों ने समस्या उठाई कि उनके यहां सचिव सहयोग नहीं कर रहे हैं, इससे काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इस पर डीपीआरओ ने सचिवों को निर्देश दिया कि वे ग्राम प्रधानों के साथ बेहतर तालमेल बनाएं ताकि विकास कार्य न प्रभावित हो। इस दौरान एडीओ पंचायत कृपाशंकर शुक्ला, डीपीसी अनिल केशरी, किरन सिंह के साथ सभी ग्राम प्रधान और सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें