फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

Wed, 15 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
स‌ंसदीय सम‌ित‌ि के सदस्य
विज्ञापन
संसद की स्थायी समिति कोयला एवं इस्पात की दस सदस्यीय टीम ने बुधवार को सिंगरौली का दौरा किया। समिति ने एनसीएल की निगाही परियोजना में कोयला खनन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी की और एनसीएल और एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक विस्थापन से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण और कोयले की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। दोपहर बाद टीम कोलकाता के दौरे के लिए रवाना हो ली।
विज्ञापन



संसदीय समिति के चेयरमैन एवं जबलपुर सांसद राकेश सिंह की अगुवाई में मंगलवार की रात दस बजे टीम विंध्यनगर स्थित एक निजी होटल में पहुंची। बुधवार सुबह होटल पहुंचे एनसीएल सीएमडी तापस कुमार नाग, निदेशक कार्मिक शांतिलता साहू से कोल खनन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हासिल की। निगाही परियोजना का निरीक्षण किया। एनसीएल-एनटीपीसी अधिकारियों के साथ बैठक की।


इस दौरान कोयला आयात पर निर्भरता कम करने और एनसीएल की ओर से उत्पादित कोयले के गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया। एनटीपीसी की ओर से कोयला आपूर्ति और गुणवत्ता से जुड़े कुछ मसले भी टीम के सामने रखे गए। विस्थापितों के मसलों पर भी चर्चा की गई।  इस मौके पर सीधी सांसद रीती पाठक, झारखंड के चतरा सांसद सुनील सिंह, डा. प्रदीप बालमुचू, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें