नजीबाबाद-मेरठ हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कोटद्वार के व्यापारी की कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय कोयला एवं इस्पात कमेटी के सदस्य एवं बिहार के औरंगाबाद से भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह मंगलवार को पिपरी थाना क्षेत्र के वन देवी मंदिर के समीप हादसे में बाल-बाल बच गए।
सांसद सिंगरौली से एनसीएल में आयोजित बैठक में भाग लेकर वापस लौट रहे थे कि वन देवी मंदिर के समीप अनपरा की ओर जा रही एक डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में सांसद की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सांसद साथ में चल रही दूसरी गाड़ी में सवार होकर चले गए।
सूूचना पर चौकी इंचार्ज गंगाधर मौर्या पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गाड़ी में किसी को चोट नहीं लगी है लेकिन गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है।