बभनी क्षेत्र के कर्री गांव में हाथियों द्वारा नुकसान फसल और मकान
- फोटो : SONBHADRA
छतीसगढ़ के सेंचुरी एरिया से भटके हाथियों के झुंड वे सोनभद्र के सीमा से सटे तीन प्रांतों में 20 दिनों से उत्पात मचा रखा है। कर्री गांव में हाथियों ने पांच दिनों से डेरा डाला है। हाथियों ने बृहस्पतिवार की रात एक किसान के घर को क्षति पहुंचाया तथा एक किसान का मशीन और पाइप तोड़ दी। कई किसानो की फसलों को रौंद दी।
छत्तीसगढ़ प्रशासन पिड़ित परिवार को खाद्यान्न सामग्री व अन्य सहायता राशि की व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में हाथियों के भय से लोग भयभीत हैं। बीते सोमवार को हाथियों का झुण्ड गोगवार से होते हुए कर्री ग्राम पंचायत पहुंचा जहां चार किसानों के घरों को ढहा दिया वहीं मंगलवार की रात में भी उसी गांव में और चार किसानों रामदेव, रामप्यारे, सुनील और ,किसुन का घर गिराया और दर्जनों किसानों के फसलों को भी क्षति पहुंचाया। शुक्रवार को भी हाथियों ने किसान रामनाथ का घर गिरा दिया और फितन राम का मशीन और पाइप तोड़ दी। छत्तीसगढ़ रघुनाथ नगर वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रामशरन राम ने बताया कि हाथियों का झुंड सेंचुरी एरिया से भटक कर आ गया है। उन्हें निरंतर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बरसात में घना जंगल होने की वजह से सफलता नहीं मिल पा रही है। मकानों की क्षतिपूर्ति का आकलन कर शासन से सहायता राशि दी जाएगी।