फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने की चपेट में आने वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के बजिया गांव में बृहस्पतिवार की शाम बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

बजिया करकच्छी निवासी अमलशाह (62) बृहस्पतिवार को घर से बकरी चराने के लिए निकला था। शाम करीब छह बजे अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज बिजली चमकने लगी। बारिश की वजह से अमलशाह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी बीच बिजली गिरी जिससे झुलसने से अमलशाह की मौत हो गई। देर शाम को सभी बकरियां घर पहुंच गई, लेकिन वह नहीं पहुंचा तो घरवाले खोजबीन करने लगे। रात भर खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने पीपल के पेड़ के नीचे अमलशाह को मृत पड़ा हुआ देखा। घटना की सूचना मृतक का पुत्र बबलराम ने बभनी पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें