फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25.13 लाख से होगा इको पार्क का विद्युतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक माड़ा इको पार्क के विद्युतीकरण पर एनसीएल 25.13 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए एनसीएल और जिला प्रशासन के बीच शनिवार को समझौता ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। माड़ा गुफा और पार्क पड़ोसी राज्य मप्र में मौजूद है। इस कार्य के लिए एनसीएल अमलोरी क्षेत्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत माड़ा इको पार्क के विद्युतीकरण के लिए समझौता किया है।
विज्ञापन

एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक अमलोरी सतीश झा और जिला प्रशासन की ओर से मधु वी. राज आईएफएस, डीएफओ सिंगरौली ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एनसीएल सीएसआर के तहत दिए गए इस फंड से माड़ा इको पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध खेल और मनोरंजन गतिविधियों को और भी प्रभावी व बेहतर किया जा सकेगा। सीएसआर के तहत पार्क में आगंतुकों की सुविधा के लिए इसी वित्तीय वर्ष में दो यूनिट पोर्टेबल शौचालय और तीन ई-रिक्शा भी प्रदान किए जाएंगे। एनसीएल इस परिक्षेत्र में तीन इको पार्क का विकास करने के साथ ही पर्यटकों को सिंगरौली इको पर्यटन सर्किट व इस परिक्षेत्र की सांस्कृतिक व जनजातीय विविधता के बारे में जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें