फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी, रोजगार के लिए रखा उपवास

Sun, 09 Aug 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की अगुवाई में रविवार को क्रांति दिवस पर सांसद आदर्श गांव नगवां के शहीद स्तंभ पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बिजली, पानी, रोजगार सोनभद्र का विशेष अधिकार नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने मौके पर सभा की और चेताया कि यदि सोनभद्र को 24 घंटे बिजली नहीं दी गई तो भाजपा कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे।

उपवास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रांतीय मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यूपी की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सोनभद्र में जहां बिजली का उत्पादन होता है, वहीं के लोगों को बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। पूरे यूपी में थाने बेचे जा रहे हैं। जनता की सुनवाई कहीं नहीं हो रही। आम जनता न्याय के लिए परेशान है।

सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री जब सोनभद्र दौरे पर आए थे तो उन्होंने जिले को दो घंटे अतिरिक्त बिजली देने की घोषणा की थी लेकिन अब तो और भी कटौती बढ़ गई है।

इसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि जिले में बिजली, पानी और रोजगार की बड़ी समस्या है।

बिजली का संकट लोगों को परेशान कर रहा है। औद्योगिक इलाकों से सटे क्षेत्रों में प्रदूषित पानी लोगों को मिल रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने प्रदूषित इलाकों में शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए आरओ प्लांट लगाने का निर्देश दिया था।

 लेकिन सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। अब भी प्रदूषित पानी पीकर विभिन्न तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कहा कि भाजपा बिजली, पानी और रोजगार की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार और संचालन महामंत्री रजनीश रघुवंशी ने किया। इस मौके पर ओंकार केशरी, अनिल सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, आलोक सिंह, अजीत चौबे, जवाहिर सिंह, सुनील सिंह, आनंद मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें