फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लाखों रुपये का सामान जला

Sun, 09 Aug 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी शंभू सिंह गोड़ के मकान में रविवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की भोर में करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लगने से टीवी, दो मोबाइल, फ्रिज, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक का पेपर, कपड़े और पर्स में रखा करीब 45 सौ रुपये जल गए।

 शंभू का कहना है कि भोर में जब उसकी नींद खुली तो घर में धुआं और आग देखकर वह अवाक रह गया। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें