फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बकायेदारों के साथ ही बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ इस समय बिजली विभाग ने अभियान चला रहा है। बिजली विभाग की ओर से बभनी ब्लॉक के चपकी बाजार में बिजली चोरी और बिजली न जमा करने वालों पर अधिकारियों ने कार्रवाई की। 20 लोगों पर अलग-अलग मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। बिजली विभाग एवं विजलेंस टीम की तरफ से संयुक्त रूप से छापे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि विजिलेंस टीम की ओर से चपकी बाजार के रहने वाले कुछ उपभोक्ताओं के यहां दबिश दी गई। इस दौरान कुछ उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली कनेक्शन उपभोग करते पकड़े गए। कुल 20 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अवर अभियंता के मुताबिक नौ लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही 11 लोगों पर 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का बिजली बिल बकाया है। बिजली जमा न करके वह बिजली उपभोग कर रहे हैं। विजिलेंस टीम में अवर अभियंता के अतिरिक्त अवनीश श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रामकुमार यादव, कांस्टेबल कृष्णमोहन मिश्रा, अशोक यादव, एसएसओ गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें