फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली की मांग पहुंची 26 हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग में लगातार उछाल जारी है। मंगलवार को प्रदेश मे बिजली की मांग 26 हजार के पार चली गई। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग में और बढ़त की संभावना जताई जा रही है। हालांकि परियोजनाओं के पास पर्याप्त मात्रा में कोयले का स्टॉक है। सभी इकाइयां पूरी क्षमता से चल रही हैं।
विज्ञापन

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग एसी, कूलर, फ्रिज जैसे उपकरणों को तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से लगातार बिजली की मांग में वृद्धि हो रही है।माह के शुरुआत में नमी के कारण सूबे मे बिजली की मांग 13898 मेगावाट चली गई थी। इसके बाद गर्मी बढ़ते ही एक हफ्ते बाद मांग में करीब सात हजार मेगावाट की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद लगातार बिजली की मांग मे वृद्धि जारी है। सोमवार को बिजली की मांग पच्चीस हजार पर थी, जो मंगलवार को बढ़कर 26 हजार मेगावाट के पार चली गई। गत माह से अनपरा की पहली ईकाई के जीटी जल जाने के कारण 210 मेगावाट का उत्पादन ठप है। इसे दिसंबर तक ठीक होने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह ओबरा परियोजना की दसवीं इकाई में तकनीकी खराबी आने के कारण बंद चल रही है जो जून के प्रथम सप्ताह तक दुरूस्त होने की संभावना जताई जा रही है। ग्यारहवीं ईकाई मे लो वैक्यूम की शिकायत आने के कारण इससे उत्पादन ठप है। इसे भी माह के अंत तक उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। 610 मेगावाट का उत्पादन ठप होने के कारण निगम पर दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें