फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आधे हिस्से में बिजली गुल, पेयजल के लिए जूझते रहे लोग

विज्ञापन
चोपन नगर पंचायत में ट्रैक्कर से पानी लेते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में विद्युतकर्मियों और अधिकारियों के कार्यबहिष्कार से दूसरे दिन मंगलवार को जिले के आधे से अधिक हिस्से में बिजली गुल रही। इसकी वजह से जलापूर्ति नहीं हुई जिससे लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

ओबरा: गैरनिगमीय कालोनियों में सोमवार दोपहर से बिजली गुल है। इलाके के राम मंदिर कालोनी, चोपन रोड, बिल्ली गांव, सुमन नगर, मिल्लत नगर, गैस गोदाम रोड आदि स्थानों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। पेयजल संकट से लोग जूझते रहे। वहीं पीसीएल ओबरा के एसडीओ विवेक कुमार ने कहा कि कोई भी कर्मचारी फाल्ट अटेंड नहीं करेगा। उधर, बिल्ली मारकुंडी स्थित खनन क्षेत्र में सोमवार से बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण क्रशर प्लांट ठप हैं। अनपरा: बासी, खड़िया, डिबुलगंज के तीनों सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग प्रभावित हैं। बासी सब स्टेशन से रेलवे और एमजीआर को बिजली आपूर्ति की जा रही। अनपरा, औड़ी, गरबंधा फीडर की लाइन बंद है। बिजली नहीं होने से क्षेत्र में पेयजल की किल्लत है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष श्रीवास्तव, सरजू बैसवार, प्रमोद शुक्ला ने कहा कि बिजली नहीं रहने से आम जनता परेशान है और अधिकारी एसी में सो रहे हैं। चोपन: चोपन नगर, सिंदुरिया, चोपन गांव, बर्दिया में विद्युत आपूर्ति सोमवार से ठप है। इससे बैंकिंग सेवा भी प्रभावित हो गई है। लोगों के सामने पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने जेनरेटर की व्यवस्था कर पूरे नगर को पानी की समस्या से निजात दिलाने का कार्य शुरू कर दिया है। आवश्यकता पड़ने पर टैंकर से लगातार पानी की सप्लाई भी की जा रही है।
खलियारी: नगवां ब्लॉक के दूबेपुर सब स्टेशन से तीन फीडर की सप्लाई होती है, वैनी, नगांव, खलियारी जिससे क्षेत्र के सैकड़ों गांव में बिजली की सप्लाई होती है। सोमवार से बिजली गुल है, जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। लोग पानी के लिए हैंडपम्पों पर कतार लगा रहे हैं। रेणुकूट: मंगलवार की सुबह नगर व आसपास के क्षेत्र में भी बिजली गुल हो गई। फाल्ट की वजह से सुबह करीब आठ बजे कटी बिजली खबर लिखे जाने तक नहीं बहाल हो सकी है। बिजली कटने से लोगों को पानी की समस्या हो रही है। कोन: क्षेत्र के दर्जनों गांव में पिछले 30 घंटे से बिजली गुल है। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल आपूर्ति की हो गयी है। ज्यादातर लोगों का मोबाइल स्वीच आफ हो गया। दुद्धी: 24 घंटे से नगर व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति ठप है।इससे पेयजल आपूर्ति की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बभनी: क्षेत्र में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। पिपरी पावर हाउस से बिजली आपूर्ति कट जाने के बाद रविवार की रात से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। बिजली आपूर्ति बंद हो जाने से सैकड़ों गांवों बभनी, संवरा, असनहर, मचबंधवा, चौना, बैना, कोंगा, चैनपुर, खोतोमहुआ, करकच्छी, बजिया, बडहोर, चपकी, बरवाटोला, सतबहनी,सालेनाग सहित सैकड़ों गांवों में अंधेरा पसर गया है। बिजली न होने से पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। उपभोक्ता उमेश चंद्र, सुरेशचंद्र, चंद्रशेखर पांडेय, हरीश, सुरेंद्र कुमार ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें