फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज की मौत, 34 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मंगलवार को घर से कोविड केयर सेंटर लेबल-1 में भर्ती करने के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। 34 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों की संख्या अब 3017 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 34 मरीज मंगलवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब तक 2739 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । एक्टिव मामले में 241 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1861 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1332 लोगों की मंगलवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 34 पाजिटिव और 1298 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 117039 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 115464 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3017 पाजिटिव और 112447 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1575 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को 34 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 241 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से सात की मौत सोनभद्र और 30 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें