शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में स्थित सुरक्षा जवानों के कैंप में बुधवार की रात आठ बजे बिजली संबंधी खराबी दूर करते वक्त ऊंचाई से गिरने से इलेक्ट्रिशियन गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीना क्षेत्र में स्थित सीआईएसएफ कैंप में बुधवार रात आठ बजे जिराफ मशीन की मदद से बिजली संबंधी खराबी दुरुस्त करने का कार्य चल रहा था। इस काम में संविदा पर कार्यरत कर्मीभगवान (24) निवासी रेहटा लगा था। कार्य के दौरान संविदा कर्मी ऊपर से नीचे गिर गया। इसके वजह से उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचे जिम्मेदार लोगों ने उसे परियोजना अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया। घायल कर्मचारी के साथियों के मुताबिक फिलहाल स्थिति गंभीर बनी है।घायल के परिजनों ने एनसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग कर रहे हैं।