सोनभद्र। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करने का निर्देश दिए। एएसपी ने बढ़ौली चौक समेत अन्य जगहों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी ने कार्यालय, बैरक, कंप्यूटर आदि का निरीक्षण किया। आपराधिक रजिस्टर आदि को भी देखा। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करें। फेस मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी जागरूक करें। कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें। अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों को भी चिह्नित कर करवाई करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उधर बुधवार की रात एएसपी ने कर्मा थाने का निरीक्षण किया।