फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दुर्व्यवस्था पर भड़की चिंगारी

Sat, 12 Sep 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में विद्युत दुर्व्यवस्था थम नहीं रही। जिला मुख्यालय पर बेतहाशा बिजली कटौती के विरोध में जहां युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, वहीं कोन बाजार में उपभोक्ताओं का धरना शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। कोन के उपभोक्ताओं ने चेताया है कि यदि मौके पर अफसर नहीं पहुंचे तो 14 सितंबर को बाजार बंद कर चक्काजाम किया जाएगा। उधर 13 सितंबर को विद्युत समस्या को लेकर राबर्ट्सगंज के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें समस्या को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यालय पर कटौती के खिलाफ युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एडीएम को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे संगठन के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि मुख्यालय पर रात में मनमाना विद्युत कटौती हो रही। इससे जहां लोगों की नींद खराब हो रही वहीं सेहत भी प्रभावित हो रही। शिड्यूल के अनुसार कटौती न कर विद्युत विभाग मनमाने पर उतर आया है। अनपरा दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने जिले को दो घंटे अतिरिक्त बिजली देने की घोषणा की थी लेकिन उनके जाने के बाद से ही व्यवस्था चरमरा गई है। गांवों में तो बमुश्किल दो से चार घंटे ही बिजली मिल रही। ज्ञापन सौंपने वालों में सूरज वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, फैजान, मिकाइल खां, श्याम बिहारी, गणेश, धर्मजीत सिंह, सोनू, इकबाल, भोला, संजय गुप्ता, सूरज खान, आशीष रहे। कोन प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत दुर्व्यवस्था को लेकर कोन बस स्टैंड पर क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारी समस्या को लेकर संजिदा नहीं हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील जायसवाल की अगुवाई में सब स्टेशन पर अभियंता का घेराव किया गया था तब थानाध्यक्ष ने ज्ञापन लेकर विद्युत विभाग के एक्सईएन से वार्ता की थी। आश्वासन दिया था कि सब स्टेशन का खराब ब्रेकर जल्द ही बनवा दिया जाएगा। लेकिन अब तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही नया ब्रेकर आया ताकि आपूर्ति ठीक की जा सके। धरने पर बैठे उपभोक्ताओं ने निर्णय लिया कि यदि 13 सितंबर तक समाधान नहीं हुआ तो 14 सितंबर को बाजार बंद कर चक्काजाम किया जाएगा। धरने पर शंभूनाथ,          सरोज कुमार, अवधेश, महंगूराम,            राजू बाबा, ओम प्रकाश, अशोक          कुमार बैठे रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें