भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शनिवार को जिले में मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। उनके आदर्शों को आत्मसात करने का निर्णय लिया गया।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समिति की ओर से राबर्ट्सगंज के वार्ड सात में अंबेडकर स्थल पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समिति के अध्यक्ष बलवंत रंगीला ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सचिव आरसी सरोज ने कहा अंबेडकर व्यक्ति नहीं विचारधारा थे।
इस मौके पर धीरज, बहादुर, प्रेम, अनंत, जुम्मन खां मौजूद रहे। उधर आर्य नगर में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ ने परिनिर्वाण दिवस मनाया। बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संकल्प लिया गया कि अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर सबका कल्याण करना है। इस मौके पर अध्यक्ष मुंशीराम, डा. संतोष गौतम, सत्य प्रकाश, आरके निराला, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।