फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल डालते ही भड़क गई आग: अलाव से जिंदा जली बुजुर्ग, पति ने भागकर बचाई जान; लोग बोले- उसमें सिर्फ हड्डी बची थी

Sun, 18 Jan 2026 10:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कोन

सार

आग इतनी तेजी से फैली की वृद्धा जाशो देवी को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। पति जगन राम भी किसी प्रकार बाहर निकल पाए।
विज्ञापन
कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलाव की आग ने यूपी के सोनभद्र में फिर एक जान ले ली है। रविवार की देर शाम कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा में अलाव से लगी आग में जाशो देवी (73) की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं पति जगन राम ने किसी तरह झोपड़ी से निकलकर खुद को बचाया। हृदयविदारक घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं। बता दें कि इस सीजन में अलाव की आग में झुलसने से जिंदा जलने की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन
Trending Videos

झोपड़ी में आग ताप रहे थे दोनों
ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हडवरिया निवासी बुजुर्ग दंपती जाशो देवी और जगन राम रोज की तरह रविवार की देर शाम अपनी झोपड़ी में अलाव जलाकर ताप रहे थे। बुजुर्ग महिला ने तापने के लिए अलाव में पुआल डाला तभी आग भड़क गई और तेजी से पूरी झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया। 

बुजुर्ग की बची थीं सिर्फ हड्डियां
आग इतनी तेजी से फैली की वृद्धा जाशो देवी को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। पति जगन राम भी किसी प्रकार बाहर निकल पाए। झोपड़ी में आग लगते ही इस पड़ोस के लोग दौड़े। जलस्रातों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद जब तक आग बुझाई जाती, अंदर फंसी वृद्धा की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर की सिर्फ हड्डियां ही शेष बची थीं। 
विज्ञापन

रोजाना आग जलाते थे दोनों
मृत महिला पूर्व प्रमुख वंशीधर की चाची थीं। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए प्रतिदिन दंपती अपनी झोपड़ी में अलाव जलाकर तापते थे। एसओ संजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें