गायक कलाकारों को लाने गए थे दोनों
बीजपुर थाना क्षेत्र के पिपरहर गांव निवासी हरिनाथ की ससुराल बरइडांड गांव में है। ससुराल में रविवार को छठी का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम के लिए वह गायक कलाकार को लेने बृजेश को साथ लेकर म्योरपुर के लौबंद गांव गया था। भुक्कू पहाड़ी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई।
बाइक फिसलने से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही महज 8 मिनट के अंदर 108 नंबर एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर दोनों की मौत हो गई। एसओ रामदरस राम ने बताया कि बाइक फिसलने से दो युवकों की मौत हुई है। शव का मोर्चरी में रखवा दिया गया है।