फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मृतक- मेवालाल बिंद (फाइल फोटो )स्रोत परिजन
विज्ञापन
रामपुर बरकोनियां थाना क्षेत्र के लेडुआं गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में मेवालाल बिंद (65) की मौत हो गई। घटना के वक्त वह सड़क किनारे शौच कर रहे थे। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के लेडुआं गांव की रहने वाले मेवालाल बिंद गांव के पास सड़क किनारे शौच के लिए गए हुए थे। इसी दौरान रात नौ बजे वहां से गुजर रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मेवालाल घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लोढ़ी ले गए। वहां उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। उनके तीन पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलने पर रामपुर बरकोनियां पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। थाना प्रभारी राम सिंहासन शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हाईवा की चपेट में आने से टिपर चालक की मौत
जिले में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात हुए सड़क हादसों में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहली घटना चोपन थाना अंतर्गत डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित मां दुर्गा मंदिर मोड़ के पास हुई। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बाड़ी में पहले मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात एक हाईवा खड़ा था। बाड़ी के कोलान बस्ती निवासी जगदीश कोल (45) बाइक लेकर पीछे खड़ा था। अचानक हाईवा चालक अपने वाहन को पीछे ले जाने लगा। इसकी चपेट में आने से जगदीश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जगदीश टिपर चलाता था। सूचना पर पहुंची डाला चौकी पुलिस ने यातायात बहाल कराया।
चोपन एसओ गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल गांव के पास की है। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पटना गांव निवासी संदीप कुमार (30) और बृजेश कुमार (28) घायल हो गए। दोनों रॉबर्ट्सगंज से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पीआरवी की मदद से घायलों को पीएचसी चतरा पहुंचाया। वहां से बृजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि संदीप को छुट्टी दे दी गई। एसओ श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा
बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पोखरा गांव के पास शुक्रवार को फार्च्यूनर से बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार संदीप (40) का एक पैर टूट गया। एसओ अरविंद सरोज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चलगली गांव निवासी संदीप बाइक से बभनी की ओर आ रहा था। इसी दौरान बभनी की तरफ से छत्तीसगढ़ जा रही फार्च्यूनर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। सूचना पर बभनी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी बभनी पहुंचाया। फार्च्यूनर को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
कोलिया पहाड़ी घाट पर गिट्टी लदा ट्रक पलटा
कोतवाली क्षेत्र के कोलिया पहाड़ी घाट पर बृहस्पतिवार की रात गिट्टी लदा 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। उसका सीएचसी घोरावल में उपचार किया गया। मिर्जापुर का ट्रक गिट्टी लादकर पहाड़ी पर चढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक गोपाल (35) घायल हो गया। शुक्रवार को क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें