फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: मछली पकड़ने गए बुजुर्ग पर मगरमच्छ का हमला, गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों में दहशत

Sat, 01 Aug 2026 07:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

चोपन क्षेत्र की सोन नदी में एक बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौस है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को अस्पताल में लेकर पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित अघोरी किले के सामने सोन नदी में शनिवार को मछली पकड़ने गए 65 वर्षीय लल्लू पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर कई स्थानों पर मगरमच्छ के काटने के गहरे निशान मिले हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


बुजुर्ग सोन नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर पानी में मौजूद मगरमच्छ पर पड़ गया। इससे मगरमच्छ आक्रामक हो गया और उसने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। 

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को देकर नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि कुछ महीने पहले सोन नदी में दर्जन भर से अधिक मगरमच्छ के बच्चों को छोड़ा गया था। इसके बाद से नदी किनारे मगरमच्छ दिखाई देने की घटनाएं बढ़ गई हैं। अब पहली बार हुए हमले के बाद लोगों में भय का माहौल है। मछुआरे और नदी किनारे जाने वाले अन्य लोग भी सहमे हुए हैं। 

ग्रामीणों ने वन विभाग से नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने, नियमित निगरानी कराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगी और आवश्यक कदम उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें